फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   constable told a women call girl

युवती को कॉल गर्ल बता साथ चलने का दिया ऑफर

Sun, 04 Aug 2013 12:51 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Sun, 04 Aug 2013 12:51 PM IST
विज्ञापन
constable told a women call girl

देहरादून में एक युवती को पुलिस से मदद लेनी भारी पड़ गई। एक पुलिस कांस्टेबल ने महिला को न केवल अपशब्द बोले बल्कि कालगर्ल कहकर साथ चलने तक को कह दिया। पुलिस की इस शर्मनाक घटना से चारो ओर पुलिस की छीछलेदारी हो रही है।

विज्ञापन


पुलिस से मदद मांगने आई एक महिला को थाने में कांस्टेबल ने काल गर्ल कह कर अपमानित किया। जब उसका भाई उसे लेने जीआरपी थाने पहुंचा तो उसे भी दलाल कहकर भगाने की कोशिश की।
विज्ञापन


सूचना पर उसके परिजन व अन्य लोग थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया। देर रात सीओ सिटी की संस्तुति पर एसएसपी ने आरोपी कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। हालांकि, कार्रवाई से पहले ही कांस्टेबल गायब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार शाम रेखा और उसका पति आशीष निवासी खुड़बुड़ा कोटद्वार से दून आ रहे थे। हरिद्वार में जाम लगने के कारण उन्होंने बस छोड़कर ट्रेन से दून तक पहुंचने की सोची। दोनों हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुंचे।

रेखा दून आ रही जन शताब्दी में बैठ गई जबकि आशीष कुछ सामान खरीदने स्टेशन के बाहर चला गया। इतने में ट्रेन चल पड़ी और आशीष स्टेशन पर ही छूट गया। डिब्बे में एक कांस्टेबल भी था। रेखा ने उसके फोन से अपने पति से बात की।

बात खत्म होने के बाद कांस्टेबल ने उसे ट्रेन से उतरकर दून में जीआरपी थाने में बैठकर पति का इंतजार करने की सलाह दी। ट्रेन दून पहुंची तो महिला जीआरपी थाने मदद मांगने गई।

विरोध पर काल गर्ल कह दिया
इतने में वहां पर तैनात एक कांस्टेबल महिला को घूरने लगा। महिला ने विरोध किया तो कांस्टेबल ने उसे काल गर्ल कह दिया। साथ ही कांस्टेबल दिनेश चंद्र ने महिला को साथ चलने को कहा। इतने में महिला को लेने उसका भाई थाने पहुंच गया।

भाई ने भी कांस्टेबल के बर्ताव का विरोध किया तो उसने उसे भी दलाल कह दिया। यह सुनकर महिला फूटफूट कर रोने लगी। सूचना पर महिला का पति और परिजन थाने पहुंचे और हंगामा कर दिया।


एसएसपी ने कांस्टेबल को किया सस्पेंड
हंगामे की सूचना पर सीओ सिटी हरीश चंद्र सती मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक कांस्टेबल वहां से भाग निकला। पूरी जानकारी लेने के बाद उन्होंने कांस्टेबल को सस्पेंड करने की संस्तुति कर दी। देर रात को एसएसपी ने कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed