{"_id":"572a283c4f1c1b30795cd413","slug":"congress-vice-president-suryakant-dhasmana-attack-on-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकती है भाजपा: धस्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकती है भाजपा: धस्माना
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 04 May 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
सूर्यकांत धस्माना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार बनाने के लिए कांग्रेस के विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है। बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में धस्माना ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के रुख को देखते हुए भाजपा फ्लोर टेस्ट की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता पाने के लिए गैर संवैधानिक कृत्य कर किसी भी हद तक जाने को आतुर है। यही वजह है कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर देहरादून पहुंच चुके हैं। वे सेंधमारी कर कांग्रेस के विधायकों को तोड़ने की साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन
हरबंस कपूर पर भी लगाए धस्माना ने आरोप
इसके अलावा धस्माना ने कैंट विधायक हरबंस कपूर और उनके समर्थकों पर विकास कार्यों में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाया है। धस्माना ने कहा कि विधायक समर्थकों ने कौलागढ़ में ट्यूबवेल का काम रुकवा दिया है।
विज्ञापन
काम शुरू न होने पर उन्होंने सोमवार को जल संस्थान कार्यालय में धरने की चेतावनी दी है। उधर, कैंट विधायक हरबंस कपूर का कहना है कि कौलागढ़ में स्कूल के प्रिंसिपल ने खतरे की आशंका पर इसे अन्यत्र लगाने का अनुरोध किया था। जल संस्थान को ट्यूबवेल स्कूल से बीस गज दूर लगाने को कहा गया है।