{"_id":"572dd5c14f1c1b71275cd94b","slug":"congress-leader-resign-from-congress-seva-dal","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक की आलोचना पर छोड़ा कांग्रेस सेवादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक की आलोचना पर छोड़ा कांग्रेस सेवादल
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 07 May 2016 05:17 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार में भाजपा विधायक स्वामी यतीश्वरानंद के विरोध को लेकर कांग्रेस सेवादल में विवाद हो गया। यही नहीं सेवादल के प्रदेश संगठक नजर हसन अंसारी ने अपने आपको इस घोषणा से अलग बताते हुए सेवादल ही छोड़ दिया है।
विज्ञापन
लालढांग क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य सुखविंदर कौर के पति कांग्रेसी नेता गुरजीत सिंह लहरी की गिरफ्तारी के पीछे हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के विधायक स्वामी यतीश्वरानंद का नाम बताने और गिरफ्तारी के विरोध में थाना श्यामपुर का घेराव करने को लेकर कांग्रेस सेवादल में विवाद हो गया है।
विज्ञापन
विधायक के कामों की भी तारीफ
लालढांग में हुई सेवादल की बैठक में अंसारी ने सेवादल के प्रदेश कार्यकारी मुख्य संगठक राजेश रस्तोगी के इस बयान से असहमति जताई जिसमें उन्होंने गिरफ्तारी के पीछे विधायक का हाथ बताया। अंसारी ने कहा कि लहरी की कार्यप्रणाली और व्यवहार ही उनकी गिरफ्तारी का कारण है। जनता की सेवा करने वाले पुलिसकर्मियों से अभद्र व्यवहार करना सही नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
उन्होंने अपने साथियों के साथ कांग्रेस सेवादल की सदस्यता से भी त्याग-पत्र देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विधायक क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन पर अनावश्यक आरोप लगाना उचित नहीं है। अंसारी ने कहा कि कांग्रेस सेवादल की ओर से थाना श्यामपुर का घेराव करने की घोषणा से उनका कोई सरोकार नहीं है। उनका नाम गलत इस्तेमाल किया गया।
बैठक में नजाकत अली, नौशाद, दिलशाद, मुस्तकीम, इरफॅन, शाहजहां अंसारी, शफीक, मौहम्मद हसन, राधेश्याम, बाबू खटाना, रोशदीन और मस्तू आदि मौजूद रहे।