{"_id":"573e3b5f4f1c1b0f25ac75fa","slug":"congress-has-candidate-on-rebel-mla-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागियों की जगह लेने को कांग्रेस के पास मजबूत विकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागियों की जगह लेने को कांग्रेस के पास मजबूत विकल्प
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 20 May 2016 03:47 AM IST
विज्ञापन
किशोर उपाध्याय
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय का कहना है कि बागी विधायकों की सभी 10 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के पास मजबूत विकल्प मौजूद हैं। इसका सच विधानसभा चुनाव में सबके सामने आ जाएगा। उन्होंने कहा कि बागियों के भाजपा में जाने से कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं हुआ, बल्कि पार्टी और मजबूत होकर उभरेगी। कांग्रेस में खींचतान नहीं होगी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उपाध्याय ने कांग्रेस भवन में पत्रकारों को बताया कि बागी विधायकों को प्रदेश की जनता जवाब देगी। बागी विधायकों के कद के अनुरूप विकल्प पर बोले कि किसी भी नेता का कद पार्टी बनाती है।
विज्ञापन
भाजपा डरी हुई
उपाध्याय ने चुटकी ली कि उत्तराखंड की जनता से भाजपा डरी हुई है तभी बागी विधायकों को दिल्ली ले जाकर पार्टी में शामिल किया। यह भी स्पष्ट हो गया कि भाजपा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का सम्मान खत्म हो गया। अटल जी ने दल-बदल कानून के मामले में सबसे मजबूत काम किया था।
विज्ञापन
ब्लैक फोर्सेस को बाहर करेंगे
उपाध्याय ने कहा कि आने वाले दिनों में बागी विधायकों की त्रिशंकु जैसी हालत होगी। वर्ष 2017 में ‘ब्लैक फोर्सेस’ को उत्तराखंड से विदा करेंगे। सीडी के संबंध में बोले कि अभी सीडी उन्हें नहीं मिली हैं। राजभवन से मांगा गया है। सीडी मिलते ही गांधी मैदान से लेकर दिल्ली तक दिखाया जाएगा, जिससे लोगों को साजिश का पता चल सके। भ्रष्टाचार के मामलों पर बोले कि हर मसले पर कागजात इकट्ठा कर रहे हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री के पास लेकर जाएंगे। इनकी जांच कराई जाएगी।