फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   congress and bjp trying to close bhimlal arya.

भाजपा-कांग्रेस के लिए हॉट केक बने भीमलाल

Sun, 08 May 2016 03:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 08 May 2016 03:11 AM IST
विज्ञापन
congress and bjp trying to close bhimlal arya.
माना जा रहा है कि भीमलाल आर्य हरीश रावत के पक्ष में मतदान करेंगे। - फोटो : AmarUjala
भाजपा के निलंबित विधायक भीमलाल आर्य भाजपाई दिग्गजों के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं। भाजपा द्वारा तमाम साक्ष्य प्रस्तुत करने के बावजूद स्पीकर ने भीमलाल की सदस्यता निरस्त नहीं की। ऐसे में भीमलाल का फ्लोर टेस्ट के दौरान हरीश रावत के पक्ष में वोट करना तय माना जा रहा है। वहीं, भाजपा ने आर्य को व्हिप जारी करने की सूचना रिसीव कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


हरीश रावत को सत्ता में आने से रोकने में जुटी भाजपा की राह में अपना ही एक विधायक बैरियर खड़े कर रहा है। एक साल से निलंबित भाजपा का यह विधायक फ्लोर टेस्ट में हरीश रावत का साथ देगा, इसके पुख्ता प्रमाण हैं। क्योंकि भाजपा ने पिछली बार भी भीमलाल की सदस्यता निरस्त कराने के लिए याचिका दाखिल की थी, लेकिन स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल ने आर्य के पक्ष में फैसला दिया।
विज्ञापन


इसलिए यह तय है कि भीमलाल भाजपा के नहीं फ्लोर टेस्ट में कांग्रेस के साथ रहेंगे। पिछले एक साल में उन्होंने भाजपा से नाराजगी और हरीश रावत की तारीफ करने में भी सारी सीमाएं लांघ दी थी। यदि भाजपा ने आर्य को व्हिप की प्रति रिसीव भी करा दी, तो भी वह व्हिप का उल्लंघन कर हरीश का साथ देंगे, इसकी संभावना बहुत ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीमलाल आर्य को आज तक समय

congress and bjp trying to close bhimlal arya.
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान - फोटो : AmarUjala

फ्लोर टेस्ट के पहले भाजपा ने निलंबित विधायक भीमलाल आर्य को पार्टी में विधिवत शामिल करने की व्यवस्था कर दी है। आर्र्य को अनुशासनहीनता के लिए माफी मांगने के लिए पार्टी ने रविवार तक का समय दिया है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान ने बताया कि अगर आर्र्य अपनी अनुशासनहीनता के लिए गलती मानें तो भाजपा उनके हक में विचार कर सकती है। अगर गलती नहीं मानते तो पार्टी उनकी विधानसभा की सदस्यता रद किए जाने के मामले में हाईकोर्ट जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने भीमलाल आर्य की सदस्यता रद करने संबंधी याचिका खारिज कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed