{"_id":"589cae5c4f1c1bc15537b31f","slug":"youth-unemployment-allowance-card-remains-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगारी भत्ता कार्ड बना रहा युवक पकड़ा, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगारी भत्ता कार्ड बना रहा युवक पकड़ा, मुकदमा दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
Updated Thu, 09 Feb 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। बेरोजगारी भत्ता कार्ड बनाने के आरोप में एक युवक को उड़नदस्ते ने रंगेहाथों पकड़ लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी को भेज दी है। बुधवार देर शाम उड़नदस्ते को आनंदपुर गांव में एक युवक द्वारा आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने की सूचना मिली। इस पर उड़नदस्ता प्रभारी वाणिज्य कर अधिकारी चंद्र मोहन सिंह नेगी, एसआई बीएस सम्मल दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने एक युवक को बेरोजगारी भत्ता कार्ड बनाते हुए दबोच लिया। उसके पास 43 बेरोजगारी भत्ता कार्ड बरामद हुए। थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा गठित उड़नदस्ते की तहरीर और बरामद सामान के आधार पर पुलिस ने फागपुर ग्राम निवासी अमित सिंह पर आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में 2/17 धारा 171 एच आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन