फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Youth protested

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Youth protested
त ड़ीगांव-रावलगांव सड़क मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते युव? - फोटो : LOHAGHAT
भारतीय युवा कांग्रेस ने बेरोजगारी के खिलाफ राष्ट्रीय बेरोजगार रजिस्टर (एनआरयू) को लेकर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर केंद्र और राज्य सरकार पर बेरोजगारों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शनिवार को गांधी चौक में महात्मा गांधी की मूर्ति के सम्मुख युवा कांग्रेस के विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रकाश माहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एनआरयू के समर्थन में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार बेरोजगारों के लिए रोजगार नहीं दे पा रही है। 2014 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता को गुमराह कर मोदी सरकार ने युवाओं से समर्थन के बदले नौकरी देने की बात कही लेकिन छह साल के बाद भी युवा रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें खाने मजबूर हैं।
विज्ञापन

रोजगार की तलाश में गांवों से बड़ी संख्या में बेरोजगार युवा पलायन कर रहे हैं। युकां जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी ने कहा कि सेवायोजन कार्यालय के आंकड़े बताते हैं कि केंद्र सरकार युवाओं के साथ धोखा कर रही है। इस दौरान टोल फ्री नंबर 8151994411 जारी करते हुए बेरोजगारों से मिस्ड कॉल कर इस अभियान से जुड़ने की अपील की। वहां वरिष्ठ नेता भगीरथ भट्ट, विधान सभा उपाध्यक्ष भुवन चौबे, लोकेश पांडेय, मुकेश रैंस्वाल, प्रांजल वर्मा, चिराग फत्र्याल, लोकेश पांडेय, राजू प्रसाद, नीरज सिंह, कमल किशोर, मयंक ढेक, जयवर्धन साह, आशीष देव, प्रवीन ढेक, साहिल खान, मयंक ओली, मोहित बगौली, भरत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed