फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Youth dies due to falling stone from hill

पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से युवक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to falling stone from hill
महेश चंद्र जोशी, फाइल फोटो - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के नौमाना में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

नौमाना के पूर्व प्रधान संजय जोशी ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम महेश चंद्र जोशी (38) पुत्र ज्वाला दत्त गांव में चल रहे गौरा महोत्सव में शामिल होने जा रहा था। घर से कुछ दूरी पर अचानक पहाड़ी से बोल्डर गिरकर महेश के सिर पर लग गया जिससे वह अचेत होकर गिर गया। गांव के लोगों ने घायल को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जुनैद कमर की देखरेख में डॉक्टरों के तीन सदस्यीय पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। बाद में उसका रामेश्वर घाट में अंतिम संस्कार किया गया। प्रधान सुनीता जोशी, पूर्व ग्राम प्रधान संजय जोशी, शंकर दत्त, भैरव दत्त, उमेश जोशी, ललित मोहन जोशी, मनोहर जोशी आदि ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed