फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Youth dies due to drowning while bathing in Ladhiya river

Champawat News: लधिया नदी में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत

Wed, 20 Mar 2024 09:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 20 Mar 2024 09:48 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to drowning while bathing in Ladhiya river
दीपक सिंह बोरा-फाइल फोटो। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। चल्थी क्षेत्र के अंतर्गत लधिया नदी में साथियों के साथ नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर सिन्याड़ी निवासी दीपक सिंह बोरा (17) पुत्र मान सिंह बोरा अपने बड़े भाई गणेश सिंह बोरा और अन्य साथियों के साथ चल्थी की लधिया नदी में नहाने गया था। बताया जा रहा है कि चल्थी के नए पुल से करीब सौ मीटर दूरी पर नहाने के दौरान दीपक नदी में डूब गया। साथियों ने उसे बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस ने दीपक को उप जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

एसएसआई बीएस बिष्ट ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दीपक तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। मृतक के बड़े भाई गणेश ने बताया कि उसका भाई दीपक गुजरात में एक होटल में काम करता था। एक सप्ताह पहले ही वह घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed