फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Youth Congress workers burnt the effigy of the state government

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका राज्य सरकार का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Youth Congress workers burnt the effigy of the state government
चंपावत/लोहाघाट। स्टाफ नर्सों की भर्ती में रुपये के लेन-देन के वायरल ऑडियो के मामले में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला मुख्यालय में राज्य सरकार का पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा ऐसे मुख्यमंत्री बनाए हैं जो मोदी, शाह और नड्डा के हाथ की कठपुतली बने रहे।
विज्ञापन

भाजपा की सरकार जब-जब सत्ता में आई है, तब-तब उत्तराखंड को अस्थिरता की ओर धकेलने का काम किया है। कहा कि भाजपा ने राज्य को भयंकर बेरोजगारी दी, अर्थव्यवस्था छिन्न-भिन्न कर दी। विकास के काम ठप हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति में निरंतर गिरावट आ रही है। कोरोना को नियंत्रित करने में राज्य सरकार पूरी तरीके से फेल हो गई। इनमें ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश बोहरा, सेवादल जिलाध्यक्ष हरीश चौधरी, दिग्विजय कार्की, हरीश उप्रेती, अशोक कार्की, तरुण वर्मा, जगदीश जोशी आदि रहे।
विज्ञापन

इधर लोहाघाट में भी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवा कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रकाश माहरा के नेतृत्व में वीर कालू सिंह माहरा चौक पर पुतला दहन किया। इस मौके पर भगीरथ भट्ट, नवीन जोशी, चांद बोहरा, हेमंत कापड़ी, चिराग फर्त्याल, शुभम ढेक, अमित साह, दीपक जोशी आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed