{"_id":"5e42ebab8ebc3ee5913ca113","slug":"youth-champawat-news-hld3731824130","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां भगवती इलेवन को हरा रावण इलेवन बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां भगवती इलेवन को हरा रावण इलेवन बना चैंपियन
विज्ञापन
ट्रॅाफी के साथ चंपावत में हुई क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम रावण इलेवन के खिलाड़ी।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरल कप क्रिकेट प्रतियोगिता के मंगलवार को हुए खिताबी मुकाबले में मां भगवती इलेवन को हरा रावण इलेवन चैंपियन बना। फाइनल मैच में उसने मां भगवती इलेवन को 17 रनों से हराया। रावण इलेवन के लिए 62 रन की विजयी पारी खेलने वाले निकित चौधरी को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
जबकि 13 विकेट लेने के अलावा 117 रन बनाने वाले मां भगवती के प्रकाश मेहता को प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने। उप विजेता टीम के कमल बिनवाल को फेयर प्लेयर अवार्ड भी मिला। मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश कलखुड़िया और विशिष्ट अतिथि प्रधान मनोज तड़ागी ने विजेता टीम को 12 हजार और उप विजेता टीम को साढ़े पांच हजार रुपये का इनाम दिया।
गोरलचौड़ मैदान में हुए खिताबी जंग में पहले खेलते हुए रावण इलेवन ने निकित चौधरी के 62 और सोनू के 35 रन की मदद से निर्धारित 16 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाए। मां भगवती टीम के दिनेश नेगी और आशीष तिवारी ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में मां भगवती की टीम आठ विकेट के नुकसान पर 103 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
कमल बिनवाल 31 और शेखर की 21 रन की संघर्षपूर्ण पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी। रावण इलेवन के प्रकाश मेहता ने चार और नितिन ने दो विकेट लिए। अंपायर संजय कलखुड़िया और पंकज कुमार रहे। आयोजन में शेखर सिंह, कमल चंद्र और मोहित तड़ागी ने सहयोग दिया।