फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   youth

अखिल भारतीय काली कुमाऊं फुटबॉल प्रतियोगिता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
youth
चंपावत के गोरलचौड़ मैदान में जारी फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्तराखंड पुलिस के खिलाड़ी से बॉल छीनत - फोटो : CHAMPAWAT
अखिल भारतीय काली कुमाऊं फुटबॉल प्रतियोगिता में रविवार को दो मुकाबले हुए। मंथन क्लब दिल्ली और ग्वालियर की टीम ने अपने-अपने मैच जीते। गोरलचौड़ मैदान में हुए पहले मैच में मंथन क्लब दिल्ली ने गढ़वाल रायफल्स को एक के मुकाबले दो गोलों से शिकस्त दी।
विज्ञापन

मंथन क्लब की ओर से अग्रिम पंक्ति के खिलाड़ी देवा ने 31वें मिनट में शानदार किक मार गोल किया। एक गोल की बढ़त के बाद से मंथन क्लब ने कई ताबड़तोड़ हमले किए और उसे 62वें मिनट में गोल करने का सुनहरा मौका मिला जिसे बसंत ने गोल में तब्दील किया।
विज्ञापन

दो गोल से पिछड़ने के बाद गढ़वाल रायफल्स ने कई जवाबी हमले किए और 73वें मिनट में उसे इसका लाभ भी मिला। गढ़वाल रायफल्स की ओर से नवीन ने एक गोल कर मैच को रोमांचक बनाया लेकिन खेल खत्म होने तक वह दूसरा गोल नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मैच में ग्वालियर की टीम ने बेहतरीन फुटबॉल खेलते हुए उत्तराखंड पुलिस की टीम को दो के मुकाबले पांच गोलों से हराया। ग्वालियर की टीम की ओर से पहला गोल जॉय ने 11वें मिनट में दागा। मध्यांतर तक ग्वालियर की टीम एक गोल से आगे थे। दूसरे हाफ में 60वें मिनट के बाद ग्वालियर ने बेहद तेज फुटबॉल खेलते हुए सिर्फ 29 मिनट के अंतराल में चार गोल दाग दिए।

60वें मिनट में पुरैया, 65वें व 88वें मिनट में जॉय और 89वें मिट में महेश ने गोल किए। उत्तराखंड पुलिस की ओर से शैलेंद्र ने 61वें व 66वें मिनट में गोल किए। मैच के रेफरी वीरेंद्र बिष्ट, लाइनमैन कुंदन सिंह और मनोज रहे। ऑफिशियल संदीप पोखरियाल थे। जबकि आंखों देखा हाल अशोक वर्मा और रघुराज देउपा ने सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed