फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Youth activity

अंतर्विद्यालयी क्षेत्रीय ताइक्वांडो में बच्चों ने दिखाया दमखम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Youth activity
टनकपुर में क्षेत्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले विभिन्न स्कूलों के बच्चे औ? - फोटो : TANAKPUR
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की मेजबानी में अंतरविद्यालयी क्षेत्रीय ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

स्टेडियम में खेल समन्वयक ललित मोहन भट्ट, शिक्षिका कल्पना आर्य और दिलदार अली की देखरेख में हुई प्रतियोगिता में अंडर 14 आयु वर्ग बालकों के 24 किग्रा भार वर्ग में राहुल, 27 किग्रा भार वर्ग में ललित कांडपाल, 29 किग्रा भार वर्ग में शुभम रावत, 32 किग्रा भार वर्ग में हिमांशु और 35 किग्रा भार वर्ग में अमन सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर 14 आयु वर्ग बालिकाओं के 20 किग्रा भार वर्ग में कुमकुम भट्ट, 24 किग्रा भार वर्ग में मानसी, 26 किग्रा भार वर्ग में हिमांशी और 29 किग्रा भार वर्ग में मुनीबा ने बाजी मारी। अंडर 17 बालक वर्ग के 38 किग्रा भार वर्ग में ललित बष्ट, 41 किग्रा भार वर्ग में कमलेश राम, 45 किग्रा भार वर्ग में नितेश मौर्य और बालिकाओं के 35 किग्रा भार वर्ग में इफरा, 38 किग्रा भार वर्ग में चांदनी बोहरा और 42 किग्रा भार वर्ग में मानसी अव्वल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर 19 बालकों के 45 किग्रा भार वर्ग में विरेंद्र कुमार और बालिकाओं के 42 किग्रा भार वर्ग के में तनुजा भंडारी और 63 किग्रा भार वर्ग में रुचि ने बाजी मारी। आयोजन में व्यायाम शिक्षक प्रकाश जोशी, शबाना अंजुम ने सहयोग दिया।
इन विद्यालयों के बच्चों ने किया प्रतिभाग
राइंका टनकपुर, राउमावि आमबाग, राइंका सैलानीगोठ, पूर्णागिरि इंटर कॉलेज भजनपुर, राउमावि चंदनी, राबाइंका टनकपुर, राबाइंका बनबसा आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed