{"_id":"67041c42b64f8a65a8022d59","slug":"youth-activity-in-district-champawat-news-c-229-1-shld1026-114078-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: खो-खो प्रतियोगिता जीतकर लौटी टीम का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: खो-खो प्रतियोगिता जीतकर लौटी टीम का स्वागत
Mon, 07 Oct 2024 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 07 Oct 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज लोहाघाट में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अंतर महाविद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता जीतकर लौटी टीम का स्वागत किया गया। प्राचार्य प्रो. संगीता गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में क्रीड़ा प्रभारी डॉ. अर्चना त्रिपाठी ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय, कपकोट में आयोजित अंतर महाविद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता में लोहाघाट पीजी कॉलेज की टीम चैंपियन बनी है। महाविद्यालय की टीम ने फाइनल मुकाबले में अल्मोड़ा की टीम को 18-10 अंकों से पराजित कर जीत हासिल की। इस दौरान कोच चंद्रा पांडेय, अतुल पांडेय, टीम मैनेजर योगेंद्र सिंह धौनी, क्रीड़ा समिति के सदस्य डॉ. रवि सनवाल, डॉ. कमलेश शक्टा, डॉ. रुचिर जोशी, डॉ. उपेंद्र सिंह चौहान ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन