फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Youth activity in district.

Champawat News: 17 प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

Thu, 12 Sep 2024 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 12 Sep 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Youth activity in district.
लोहाघाट (चंपावत)। डायट लोहाघाट में एससीईआरटी उत्तराखंड की ओर से संगीत प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अव्वल रहे शिक्षक और विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन

कार्यक्रम प्रभारी डॉ. कमल गहतोड़ी ने बताया कि इस साल संगीत प्रतिभा सम्मान समारोह में कुल 94 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन प्रतिभाग किया। इसमें शिक्षक वर्ग सुगम संगीत विधा में नमिता मुरारी, हेम चंद्र पांडेय, मिताली भट्ट, लीलाधर जोशी ने प्रथम स्थान पाया। शास्त्रीय वादन में राजन सिंह बोहरा, सीनियर वर्ग विद्यार्थी शास्त्रीय गायन में नीतू कुंवर, पूजा पांडेय, सपना टम्टा,मानसी गहतोड़ी, सीनियर लोक नृत्य में मानसी विश्वकर्मा, गुंजन, लक्ष्मी अधिकारी, काजल, जूनियर लोक नृत्य में करुणा, कृतिका, कशिश, माही बोहरा प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। निर्णायक लीला तिवारी, टीसी कश्मीरा, शांति जोशी रहीं। इस मौके पर डायट प्रभारी प्राचार्य दिनेश खेतवाल, शिवराज सिंह तड़ागी, कृष्ण सिंह ऐरी, डॉ. अरुण तलनिया, डॉ. लक्ष्मीशंकर यादव, डॉ. अनिल कुमार मिश्र, डॉ. आशुतोष वर्मा, लता आर्य, डॉ. नवीन जोशी आदि रहे। संवाद
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed