फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   youth activity in district.

Champawat News: पाटन ने महावीर इलेवन को पराजित कर अगले चक्र में किया प्रवेश

Fri, 14 Feb 2025 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 14 Feb 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
youth activity in district.
लोहाघाट (चंपावत)। नगर लोहाघाट के समीप रायनगर चौड़ी खेल मैदान में जय मां भगवती ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। प्रतियोगिता में पाटन इलेवन ने महावीर इलेवन को पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। युवक मंगल दल अध्यक्ष नीरज राय के दिशा निर्देशन में चल रही प्रतियोगिता में पांचवें दिन शुक्रवार को मुख्य अतिथि भुवन चौबे ने मैच का शुभारंभ किया। महावीर इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 128 रन बनाए जिसमें राकेश ने 40 और मोहित ने 35 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाटन की टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर लिया। पाटन की टीम के खिलाड़ी हरीश ने 63 रनों की शानदार पारी खेली। अंपायरिंग अजय गिरि, अभिषेक राय, स्कोरिंग ऋषभ राय ने की। आयोजक कुलदीप राय, निखिल राय, अजय गिरी आदि ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed