{"_id":"67041c59cca85d537d06b6cd","slug":"youth-activity-in-district-champawat-news-c-229-1-cpt1001-114039-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: कबड्डी में बलाना और सुल्ला विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: कबड्डी में बलाना और सुल्ला विजेता
Mon, 07 Oct 2024 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 07 Oct 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। संच तल्लादेश में संच स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया है। मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह और विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान देवेंद्र बिष्ट ने अंतिम दिन की प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में 100, 200, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद बालक-बालिका वर्ग में हुई। कबड्डी बालक वर्ग में बलाना विद्यालय विजेता, फाफर की टीम उपविजेता रही। कबड्डी बालिका वर्ग में सुल्ला विजेता और रूदमाली की टीम उपविजेता रही। विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्य वक्ता अंचल उपाध्यक्ष सुरेश तिवारी ने बताया कि एकल अभियान अंचल के तहत प्रतियोगिता कराई गई। इस दौरान संच अध्यक्ष बसंत भट्ट, नवीन कुमार, अंचल अभियान प्रमुख उमेश भट्ट, सुनीता आचार्य, मदन सिंह सामंत, राजेंद्र पुनेठा, मोती राम, किशन चंद्र उप्रेती ,भूप सिंह बोहरा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन