फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   youth activity in district.

Champawat News: बारिश के बीच छात्रवृत्ति के लिए बहाया पसीना

Fri, 26 Jul 2024 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 26 Jul 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
youth activity in district.
चंपावत। बारिश के बीच विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन खिलाड़ी योजना के जिला स्तरीय ट्रायल के लिए पसीना बहाया। शुक्रवार को बालिका वर्ग के जिला स्तरीय ट्रायल का शुभारंभ प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने किया। उन्होंने बताया प्रतियोगिता में आठ से 14 आयु वर्ग के 318 बालिकाएं शामिल हैं। दूसरे दिन चंपावत, लोहाघाट, पाटी, बराकोट, नगर पालिका चंपावत और टनकपुर के 302 बच्चों ने प्रतिभाग किया। 16 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

आठ से नौ आयु वर्ग, नौ से 10, 10 से 11, 11 से 12, 12 से 13 और 13 से 14 आयुवर्ग में 53-53 प्रतिभागी शामिल हैं। प्रत्येक आयु वर्ग से 25-25 बच्चों का अंतिम चयन वरीयता के आधार पर किया जाएगा। प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि अनुपस्थित 16 प्रतिभागियों के ट्रायल 27 जुलाई को कराए जाएंगे। निर्णायक की खेल समन्वयक प्रदीप बोहरा, अमित वर्मा, मुकेश वर्मा, नंदू राम, हरीश पांडे, कमल गहतोड़ी, रुद्र सिंह बोहरा, ललित जोशी रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed