{"_id":"5eeb521a8ebc3e430c40a8c4","slug":"young-worker-dies-after-falling-lightning-pole-in-brahmadev-nepal68","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल के ब्रह्मदेव में बिजली पोल गिरने से युवा श्रमिक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल के ब्रह्मदेव में बिजली पोल गिरने से युवा श्रमिक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, टनकपुर (चंपावत)। नेपाल के सीमांत ब्रह्मदेव क्षेत्र में विद्युत लाइन बिछाते वक्त पोल गिरने से श्रमिक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया है।
विज्ञापन
सीमा पार के सूत्रों के मुताबिक टनकपुर से लगी सीमा पर नेपाल द्वारा आरक्षित वन क्षेत्र में बसे खल्ला मसेटी गांव में इन दिनों विद्युत लाइन बिछाई जा रही है। बताया गया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे बिजली विभाग के श्रमिक लाइन बिछाने का काम रहे थे कि इस दौरान श्रमिक युवक रोहित लोहार (23) पोल में चढ़कर तार खिंच रहा था कि अचानक पोल जमींदोंज हो गया। हादसे में पोल के नीचे दबकर श्रमिक युवक रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। नेपाल के ब्रह्मदेव थाना प्रभारी जीवन गुंरूंग ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक श्रमिक का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन