{"_id":"fb8056cda08be83c4a00e5fc32fdf9ed","slug":"young-faces-will-hand-the-reins-of-the-party-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा चेहरे के हाथ होगी भाजपा की कमान!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा चेहरे के हाथ होगी भाजपा की कमान!
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 24 Oct 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा का चंपावत जिले का सातवां अध्यक्ष कौन होगा? 13 अक्तूबर को मंडल अध्यक्ष के चुनाव निपटने के बाद से यह सवाल सियासी हलकों में लगातार चर्चाओं में है। क्या पहली बार भाजपा में जिलाध्यक्ष को दूसरा कार्यकाल मिलेगा? या किसी नए चेहरे को मौका मिलेगा? अध्यक्ष के लिए पार्टी क्या युवा नाम को अवसर देगी या अनुभवी के हाथ में बागडोर देगी? इन तमाम सवालों के उत्तर एक पखवाड़े के भीतर मिल जाएंगे, लेकिन पांच मुख्य दावेदारों में से अब तक के हालात में युवा चेहरा सबसे आगे हैं।
विज्ञापन
मौजूदा जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली चंपावत दुग्ध संघ और टनकपुर मंडी समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के करीबी होने का उन्हें लाभ मिल सकता है, मगर जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में पार्टी के लिए अनुकूल नतीजे नहीं आना उनके दावे को कमजोर कर सकता है।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य गोविंद सिंह सामंत इस वक्त पार्टी के जिला महामंत्री हैं। छात्रसंघ अध्यक्ष से लेकर भाजयुमो जिलाध्यक्ष तक रह चुके हैं। सांसद अजय टम्टा के प्रतिनिधि होने के साथ सांसद के भरोसेमंद हैं। नौजवान सामंत अपनी गंभीर छवि, अच्छे व्यवहार और क्षेत्र में पकड़ रखने के चलते पार्टी के पसंदीदा हैं।
विज्ञापन
पाटी क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले भाजपा के पूर्व महामंत्री हिमेश कलखुड़िया भी युवा चेहरा हैं। 2008 के पाटी ब्लॉक प्रमुख चुनाव में कांग्रेस को टक्कर देने वाले हिमेश 2014 में बीडीसी का चुनाव हार चुके हैं। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष ललित मोहन पांडेय भी इस कुर्सी की दावेदारी में हैं। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री हरीश चंद्र पांडेय भी इस पद की कतार में हैं। तेज-तर्रार छवि के पांडेय विधानसभा चुनाव के दौरान 2014 में छत्तीसगढ़ और इस महीने बिहार में भी सेवाएं दे चुके हैं।
2017 के मद्देनजर अहम है कुर्सी
2017 के शुरू में विधानसभा के चुनाव होने हैं। उस नजर से ये चुनाव बेहद अहम हैं। अध्यक्ष की भूमिका टिकट निर्धारण में भी खासी महत्वपूर्ण होगी। दो विधानसभा सीट वाले इस जिले में इस वक्त लोहाघाट से भाजपा के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल हैं, जबकि चंपावत सीट पर भाजपा प्रत्याशी 2012 के चुनाव में तीसरे नंबर पर रही। वैसे भी चंपावत सीट को लेकर टिकट की दावेदारी करने वाले नेताओं की लंबी कतार है।
बाहरी दावेदार भी हुए सक्रिय
भाजपा में चंपावत विधानसभा सीट को लेकर मारामारी तेज हो गई है। पिछले चुनाव में पार्टी के तीसरे स्थान पर आने से नए चेहरे की संभावना बढ़ गई है। इसी के मद्देनजर इस सीट पर कई पैराशूट उम्मीदवार भी नजरें गढ़ाए हैं। 2002 में भाजपा विधानसभा से बाहर के शख्स को टिकट दे चुकी है। तब पार्टी तीसरे स्थान से आगे नहीं बढ़ सकी थी।
अब तक रहे जिलाध्यक्ष:
1-माधवानंद जोशी।
2-शंकर दत्त पांडेय।
3-शिवराज कठायत।
4-हेमा जोशी।
5-नरेश करायत।
6-सुभाष बगौली।