फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   You will not have to go to Lohaghat to file a complaint

शिकायत दर्ज कराने के लिए नहीं जाना पड़ेगा लोहाघाट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
You will not have to go to Lohaghat to file a complaint
एसपी देवेंद्र पींचा। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बाराकोट क्षेत्र में पहली पुलिस चौकी बनेगी। पुलिस मुुख्यालय ने इस चौकी की स्वीकृति दे दी है। इससे अपराध नियंत्रण के साथ ही लोगों को शिकायत दर्ज कराने के लिए लोहाघाट नहीं जाना पड़ेगा। वहीं मां वाराही धाम देवीधुरा की पुलिस चौकी के लिए जिला पुलिस मुख्यालय ने प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन

तहसील और ब्लॉक मुख्यालय होने के बावजूद बाराकोट में न तो थाना है और न पुलिस चौकी ही। इस कारण लोगों को शिकायत दर्ज कराने के लिए लोहाघाट थाने में जाना पड़ता था। बाराकोट के लोगों को लोहाघाट जाने के लिए 14 से 55 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। इस वक्त यहां की सभी 40 ग्राम पंचायतें लोहाघाट थाने और राजस्व पुलिस के अंतर्गत आती हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल का कहना है कि पुलिस चौकी खुलने से क्षेत्र की 40 हजार से अधिक आबादी को लाभ होगा। बाराकोट चौकी में एक दरोगा के अलावा एक हेड कांस्टेबल और आठ कांस्टेबलों के पद सृजित किए जाएंगे। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 12 अगस्त को देवीधुरा को पुलिस चौकी बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद एसपी ने देवीधुरा मेें पुलिस चौकी बनाने का प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो थानों को उच्चीकृत करने की होगी कवायद
चंपावत। जिले में फिलहाल दो कोतवाली सहित कुल सात थाने हैं। चंपावत के अलावा सीमांत पंचेश्वर में कोतवाली है। वहीं अब जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर और लोहाघाट के थानों को उच्चीकृत करने की कवायद शुरू हो गई है। पुलिस विभाग इन दोनों थानों को उच्चीकृत कर कोतवाली का दर्जा देने का प्रस्ताव भेज रहा है। इसके अलावा खेतीखान और पूर्णागिरि धाम के भैरव मंदिर क्षेत्र में पुलिस चौकी बनाने के लिए भी प्रस्ताव भेजा जाएगा।

चंपावत जिले में बाराकोट की पुलिस चौकी को मंजूरी मिल चुकी है। इसे जल्द ही स्थापित किया जाएगा। देवीधुरा पुलिस चौकी का प्रस्ताव भेजा गया है। साथ ही टनकपुर, लोहाघाट थाने को उच्चीकृत करने और खेतीखान, भैरव मंदिर में चौकी बनाने का प्रस्ताव भेजा जाएगा। -देवेंद्र पींचा, एसपी, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed