{"_id":"591892be4f1c1b592a851454","slug":"you-are-the-goddate-of-the-durga-bhavani","type":"story","status":"publish","title_hn":"तू दैण है जाय माता दुर्गा भवानी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तू दैण है जाय माता दुर्गा भवानी...
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
Updated Sun, 14 May 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
गोलज्यू महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोलज्यू ग्रीष्मोत्सव की चौथी सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का नजारा पेश किया। इस मौके पर अल्मोड़ा और दर्पण कला मंच पिथौरागढ़ और गढ़ कला केंद्र पौड़ी की टीम ने कुमाऊंनी और गढ़वाली गीत नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
गोरलचौड़ मैदान में शनिवार की देर शाम से शुरू हुई इस सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक केसी पुनेठा ने किया। कार्यक्रम में संस्कार सांस्कृतिक समिति अल्मोड़ा की टीम ने दल नायक महिपाल मेहता के नेतृत्व में कलाकारों ने शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शुरुआत नंदा स्तुति तू दैण है जाय माता दुर्गा भवानी से की।
कलाकारों ने छपेली, गागूली, तीले धार बोला, मोहना हाथ में तेरो हुड़का आदि गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। महिपाल नेगी ने काटना काटना पली उंछो चौमासी को बन गीत पेश कर वाहवाही बटोरी। राधा और कृष्ण का नृत्य भी काफी सराहा गया।
विज्ञापन
दर्पण कला मंच पिथौरागढ़ की टीम ने कुमाऊंनी गीत मोहना मोहना मोहना मेरा दिल में रटी ग समेत कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गढ़ कला केंद्र पौड़ी की टीम ने भी शानदार प्रस्तुति दी। सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र गहतोड़ी, अशोक वर्मा और नीरज जोशी के संचालन में हुए कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, विधायक प्रतिनिधि भगवत शरण राय, गिरीश जोशी, राजू नरियाल, विपिन जोशी आदि मौजूद थे।