फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Worship of holy stick in Sharda river

शारदा नदी में हुआ पवित्र छड़ी का पूजन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 08:45 PM IST
विज्ञापन
Worship of holy stick in Sharda river
जूना भैरव अखाड़ा हरिद्वार के सभापति महंत प्रेमगिरी जी महाराज। - फोटो : CHAMPAWAT
टनकपुर/चंपावत। छड़ी यात्रा का टनकपुर और चंपावत में स्वागत किया गया। बुधवार को टनकपुर में शारदा नदी में स्नान के बाद जूना अखड़ा के संतों ने पवित्र छड़ी का पूजन किया। उत्तराखंड के आध्यात्मिक गौरव, विकास और समृद्धि के उद्देश्य को लेकर शुरू इस यात्रा का पहली नवंबर को हरिद्वार के मायादेवी मंदिर में समापन होगा।
विज्ञापन

श्री पंच दशनाम जूना भैरव अखाड़ा हरिद्वार के सभापति प्रेमगिरी महाराज के नेतृत्व में निकली यात्रा का चंपावत में इंसाफ के मंदिर गोल्ज्यू और हिंगलादेवी मंदिर में स्वागत किया गया। अशोक गिरी महाराज, महंत रमनपुरी, महंत बाल योगी, बाबा आदित्यदास के अलावा पूर्व चेयरमैन प्रकाश तिवारी, नवल जोशी, विजय चौधरी, अमरनाथ सक्टा, संजय पंगरिया आदि ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा दल में महंत शिवदत्त गिरी, महंत पुष्कर राज गिरी, विश्वंभर भारती, राजेंद्र गिरी, राज गिरी, गोपाल रावत आदि शामिल हैं। बाद में यात्रा यहां से पिथौरागढ़ रवाना हो गई।
विज्ञापन

चंपावत। श्री पंच दशनाम जूना भैरव अखाड़ा हरिद्वार के सभापति प्रेमगिरी जी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म को परायों से ज्यादा खतरा हिंदू धर्म का मजाक उड़ाने वाले हिंदुओं से है। बुधवार को यहां एक होटल में वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि कई नामी हिंदू अपने ही देवी देवताओं का सार्वजनिक रूप से अपमान कर हिंदू धर्म को नीचा दिखाने में तुले हैं। सनातन धर्म और हिंदू एकता के लिए ऐसे लोगों से सावधान रहते हुए जवाब दिया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमगिरी जी महाराज ने कहा कि साधु संतों के संसद और विधानसभा में दस्तक देने से हिंदुओं के हित की आवाज मुखर हो रही है। साधु संत राजनीति में होने के बावजूद अपने धर्म की परंपरा को नहीं छोड़ते हैं। जूना भैरव अखाड़ा हरिद्वार के सभापति ने कहा कि ऋषि सुनक के ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने से भारतवंशी गौरवान्वित हुए हैं। उनकी योग्यता की भी कद्र हुई है।

टनकपुर के शारदा नदी में छड़ी यात्रा के दौरान छड़ का पूजन करते जूना अखाड़ा के संत। संवाद

टनकपुर के शारदा नदी में छड़ी यात्रा के दौरान छड़ का पूजन करते जूना अखाड़ा के संत। संवाद- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed