लोहाघाट (चंपावत)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की ओर से विकासखंड बाराकोट के पमदा गांव में आयोजित खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण शिविर का प्रमाणपत्र वितरण के साथ समापन हो गया है। प्रशिक्षण में पुष्पा जोशी, जानकी देवी, शालिनी जोशी उत्कृष्ट प्रशिक्षणार्थी चुनी गईं।
मंगलवार को छह दिनी प्रशिक्षण शिविर का समापन एसबीआई के वित्तीय सलाहकार महेंद्र सिंह तड़ागी, आरसेटी के निदेशक आरपी टम्टा ने किया। मास्टर ट्रेनर पंकज तिवारी ने महिलाओं को आचार, जैम, जैली, मुरब्बा, चटनी, जूस, पेठा, स्क्वेश, टोमेटो कैचअप आदि बनाने का प्रशिक्षण देकर उनसे बनवाया गया। संस्थान के विजय लडवाल, राकेश पंत ने भी विभिन्न जानकारियां दी। इस मौके पर हेमा देवी, ललिता देवी, जानकी देवी, दीपा, शोभा, गीता, शालिनी जोशी, गंगा जोशी, बबीता जोशी समेत 35 महिलाओं ने प्रशिक्षण लिया।