फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Workshop continues

खुले में शौच के प्रति शर्म और घृणा लाना जरूरी

Sat, 05 Dec 2015 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 05 Dec 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
Workshop continues

स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले में शौच की प्रथा से लोगों का मुक्त करने के उद्देश्य से भारत सरकार पेयजल स्वच्छता मंत्रालय की फीडबैक संस्था और स्वजल के माध्यम की पांच दिनी कार्यशाला जारी है। शनिवार को कार्यशाला के दूसरे दिन विशेषज्ञ अजय सिन्हा ने प्रतिभागियों को लोगों के व्यवहार और सोच में परिवर्तन लाकर स्वच्छता के प्रति जागरूक करने गुर सिखाए।

विज्ञापन


कार्यशाला में जम्मू कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, झारखंड, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड के 42 प्रतिभागी हिस्सेदारी कर रहे है। श्री सिन्हा ने स्वच्छता कार्यक्रम की परंपरागत विधियों, स्वच्छता कार्यक्रम के इतिहास, खुले में शौच क्या है, खुले में शौच की आदत, खुले में शौच की आदत से मुक्ति जैसे विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि खुले में शौच के प्रति शर्म और घृणा लाकर भी समुदाय को शौचालय प्रयोग करने के प्रति जागरूक किया जा सकता है। 
विज्ञापन


कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर शिव कुमार, तनू, हजरत और लेखविंदर प्रशिक्षण दे रहे हैं। इसके अलावा पुनीत कुमार सिंह, मीनू गुलाटी, वेद प्रकाश गोयल, अंकित खंडेलवाल, नसीम अख्तर, सोफी अरसीद, खुर्शीद अहमद, जोहान एरा जोबीन, रूची गुप्ता, साफिया वानी, ज्योति सिन्धु सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार गांवों के लिए रवाना हुई चार टीमें
खुले में शौच से लोगों में शर्म और घृणा की भावना जागरूक करने के लिए प्रतिभागियों को शनिवार को जिले के चार गांवों कठनोली, दुबड़ जैनल, मंच और सिमल्टा के लिए रवाना किया गया। इसके लिए 42 प्रतिभागियों को 4 ग्रुप में बांटा गया है। ये प्रतिभागी गांवों में लोगों को खुले में शौच और उसके दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देंगे। सात दिसंबर को टनकपुर क्षेत्र में स्थित अलग-अलग चार गांवों में भी प्रचार-प्रसार कर जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed