फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Workers are forced to drink contaminated river water

Champawat News: नदी का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं श्रमिक

Sun, 14 Jan 2024 11:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 14 Jan 2024 11:53 AM IST
विज्ञापन
Workers are forced to drink contaminated river water
टनकपुर (चंपावत)। काला झाला स्थित तौल कांटे में लगा हैंडपंप खराब होने से खनन कार्य में लगे मजदूरों को नदी का गंदा पानी पीना पड़ रहा है। खनन व्यापारियों ने वन विकास निगम से जल्द हैंडपंप ठीक करने की मांग की है। उन्होंने जल्द हैंडपंप ठीक नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है ।
विज्ञापन


शारदा नदी से खनन निकासी शुरू हुए एक माह से अधिक का समय बीत गया है। अब तक पेयजल हैंडपंप ठीक नहीं किया जा सका है। शक्तिमान यूनियन के अध्यक्ष अमन ठाकुर ने बताया कि विगत वर्ष काला झाला में वन विकास निगम की तरफ से पानी के लिए हैंडपंप की व्यवस्था की गई थी। इस वर्ष हैंडपंप खराब होने से खनन श्रमिकों और खनन कारोबारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। काल झाला तौल कांटे से 158 वाहन खनन कार्य में लगे हैं। वन विकास निगम के डीएलएम खनन महावीर सिंह का कहना है कि इस वर्ष पानी का लेवल नीचे चला गया है। हैंडपंप को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed