{"_id":"668ec3514feba7f0f90709b7","slug":"worker-dies-due-to-electric-shock-in-stone-crusher-tanakpur-news-c-243-1-shld1007-103678-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: स्टोन क्रशर में करंट की चपेट में आने से श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: स्टोन क्रशर में करंट की चपेट में आने से श्रमिक की मौत
Wed, 10 Jul 2024 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 10 Jul 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
मृतक पिंटू लाल-फाइल
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र के एक स्टोन क्रशर में बिजली करंट से एक श्रमिक की मौत हो गई। मृतक मूल रूप से यूपी के जिला पीलीभीत के बीसलपुर निवासी था। श्रमिक ने उप जिला अस्पताल से हायर सेंटर ले जाते समय खटीमा के पास दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव मोरचरी में रखवा दिया है।
जानकारी के अनुसार नगर के एक स्टोन क्रशर में बुधवार सुबह करीब 11 बजे मूल रूप से यूपी के बीसलपुर, पोस्ट माधोपुर निवासी पिंटू लाल (26) पुत्र सूबेदार अचानक बिजली करंट की चपेट में आ गया। करंट से वह झटके से गिर गया। उसे गंभीर हालत में उप जिला अस्पताल लाया गया। सीएमएस डाॅ. घनश्याम तिवारी, डाॅ. आफताब अंसारी ने उसका प्राथमिक इलाज किया। हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। श्रमिक ने हायर सेंटर ले जाते समय खटीमा में दम तोड़ दिया।
श्रमिक के शव को शाम को उप जिला चिकित्सालय लाया गया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के चचेरे भाई हरीश प्रसाद ने बताया कि मृतक करीब चार माह से स्टोन क्रशर में मजदूरी कर रहा था। उसकी दो वर्ष पहले ही शादी हुई थी। वह नगर के अंबेडकर नगर में किराए के मकान में पत्नी के साथ रहता था। परिवार में भाई अंकित, पत्नी गोमती देवी है। इस मामले में कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि शव मोरचरी में रखवा दिया है। पीलीभीत परिजनों को सूचना भेजी गई। परिजनों के आने का इंतजार है।