फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   worker dies after electric shock

करंट लगने से मजदूर की मौत

Mon, 11 Jun 2018 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत। Updated Mon, 11 Jun 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
worker dies after electric shock
पुष्कर की मौत के गम में बदहवास उसका परिवार। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। विद्युत लाइन में आ रहे बैकअप करंट का पता लगाने के लिए विभाग के लाइनमैन के कहने पर पोल पर चढ़े मजदूर युवक की करंट लगने से मौत हो गई है। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इधर 12 दिन के भीतर करंट की वजह से तीसरी मौत से ऊर्जा विभाग पर सवाल उठने लगे हैं। इस बीच एसडीओ मो. शोएब रजा ने हादसे की जांच को अधिशासी अभियंता की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। एसडीओ के मुताबिक जांच में दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को ऊर्जा निगम की ओर से फौरी तौर पर एक लाख रुपये की मदद की जा रही है।

 विष्णुपुरी कालोनी में प्रकाश आटा चक्की के पास पिछले तीन दिन से 33 केवी लाइन में बैकअप करंट आ रहा था, जिससे बिजली जाने के बाद भी स्ट्रीट लाइटें जल रही थी। सोमवार को ऊर्जा निगम के लाइनमैन सुरेंद्र सिंह चौहान उर्फ डैनी एक युवक को साथ लेकर बेकअप करंट का पता लगाने विष्णुपुरी कालोनी पहुंचे। बकौल लाइनमैन सब स्टेशन से शटडाउन लेने के बाद लाइन में चढ़कर सेक्शन चेक कर बैकअप करंट का पता लगाया जा रहा था इसी दौरान ट्रांसफार्मर पर चढ़े मनिहारगोठ-ज्ञानखेड़ा निवासी मजदूर युवक पुष्कर राम (35) पुत्र स्व. लालू राम करंट की चपेट में आकर पोल से चिपक गया। लाइनमैन व एक अन्य श्रमिक ने किसी तरह उसे नीचे उतारकर फौरन संयुक्त चिकित्सालय पहुंचा, जहां चिकित्साधिकारी ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति को करंट लगने की खबर पर अस्पताल पहुंची पत्नी इंद्रा देवी पुष्कर का शव देखकर बहदवास हो गई। इसी बीच भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री दीपक पाठक समेत क्षेत्र के कई लोग अस्पताल पहुंचे। पुलिस व ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने घटना के बारे में जानकारी ली। पुष्कर के परिवार में मां व पत्नी व तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी राधा 15 साल, दीया नौ साल और बेटे सुनील की उम्र 12 साल है।
विज्ञापन



परिजनों को दी जा रही एक लाख की फौरी मदद  
टनकपुर। करंट लगने से मृतक के परिजनों को ऊर्जा निगम की ओर से फौरी तौर पर एक लाख रुपये की मदद की जा रही है। एसडीओ मो. शोएब रजा ने बताया कि तीस हजार रुपये तत्काल परिजनों को दे दिए हैं।  सत्तर हजार रुपये की सहायता राशि दो दिन के अंदर दे दी जाएगी। उन्होंने बताया कि घटना की जांच के बाद मृतक के परिजनों को नियमानुसार तीन लाख रुपये की विभागीय तौर पर आर्थिक सहायता और दी जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


करंट की चपेट में आने जिले में 12 दिन के भीतर तीसरी मौत  
टनकपुर। करंट की चपेट में आने से जिले में बारह दिन में तीन मौतें हो चुकी है। गत 31 मई को चंपावत विकास खंड के बिरगुल  में बिजली खंभे में चढ़े एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। वहीं छह जून को बेलखेत में बिजली लाइन में करंट लगने से घायल लाइनमैन की मौत हो गई थी। सोमवार को गरीब युवक पुष्कर की भी लाइन में काम करते वक्त करंट की चपेट में आने से मौत हुई है।  


ठीक नहीं है पुष्कर के परिवार की माली हालत  
टनकपुर। मृतक पुष्कर के परिवार की माली हालत ठीक नहीं है। पुष्कर शारदा खनन व अन्य जगह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उसकी मां भी मेहनत मजदूरी कर घर की जरूरत पूरी करने में हाथ बंटाती है। सालों से झोपड़ी में रह रहे पुष्कर के परिवार ने हाल ही में प्रधानमंत्री आवास योजना से मिले रुपये से एक कमरे का पक्का बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed