फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Work will start again on Frontier's Chuka bridge after six years

Champawat News: सीमांत के चूका पुल में छह साल बाद फिर शुरू होगा काम

Sun, 17 Sep 2023 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 17 Sep 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Work will start again on Frontier's Chuka bridge after six years
टनकपुर-जौलजीबी सड़क पर चूका में लधिया नदी पर इस जगर पर बनेगा पुल। संवाद
चंपावत। नेपाल सीमा से लगी निर्माणाधीन टनकपुर-जौलजीबी सड़क पर छह साल से अटके चूका पुल का काम अब शुरू हो जाएगा। निर्माण की बढ़ी लागत 26.17 करोड़ रुपये का शासनादेश होने से यह अड़चन दूर हो गई है। दिसंबर 2016 से अब तक पांच बार निविदा होने के बाद भी इस पुल का निर्माण लटका हुआ था। डेढ़ साल में पुल बनने के बाद टनकपुर से रूपालीगाड़ तक वाहनों का आवागमन होने से एसएसबी की पांच सीमा चौकियों और गांवों को लाभ होने के अलावा तल्लादेश से टनकपुर की दूरी भी घटेगी।
विज्ञापन

पंचेश्वर बांध का डूब क्षेत्र तय नहीं होने से 132 किमी की टनकपुर-जौलजीबी सड़क का काम जौलजीबी के बजाय टनकपुर से 56 किमी दूर रूपालीगाड़ तक हो रहा है। टनकपुर से ठुलीगाड़ तक 12 किमी सड़क पहले ही बन चुकी है। शेष दो पैकेज (ठुलीगाड़ से चूका 18.600 किमी और चूका-रूपालीगाड़ 24.400 किमी) का काम अंतिम दौर में है।
विज्ञापन

चूका से रूपालीगाड़ के बीच लधिया नदी पर मंजूर 690 मीटर के पुल का काम दिसंबर 2016 से अब तक पांच (दिसंबर 2016, मई 2021, मार्च 2022, जुलाई 2022 और नवंबर 2022 में) बार निविदा होने के बावजूद शुरू नहीं हो सका था। वर्ष 2016 की कीमतों पर काम नहीं होने के बाद कार्यदायी संस्था ने निर्माण लागत 29 करोड़ से बढ़ाकर 55.17 करोड़ रुपये का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा था। अब इस बढ़ी राशि को मंजूरी मिल गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल पहले ब्रिडकुल से वापस लिया गया था काम
पुल के काम में देरी की वजह वर्ष 2016 की दर में काम करने की शर्त थी। वर्ष 2017 से शुरू पुल को जून 2019 तक ब्रिडकुल को पूरा करना था लेकिन विवाद की वजह से वर्ष 2018 में पुल का काम ब्रिडकुल से लेकर लोनिवि को दिया गया। तब से चार बार निविदा निकाली गई लेकिन अनुमोदित बजट से अधिक राशि के चलते हर बार निविदा शासन से खारिज हो गई।

पुल बनने से होंगे ये लाभ
सीमांत के 15 गांवों को सड़क सुविधा मिलेगी।
एसएसबी की चामीगाड़, सीम, खेत, आमड़ा और ब्यूरी बीओपी सड़क से जुड़ेगी
तल्लादेश की टनकपुर से दूरी 126 किमी के बजाय 64 किमी रह जाएगी।

चूका के पुल के लिए बढ़ी राशि का जीओ हो गया है। पुल की डिजाइन, जियो तकनीकी परीक्षण के साथ अगले तीन माह में डीपीआर तैयार कराई जाएगी। इसके बाद पुल का काम शुरू हो जाएगा। -
आदर्श गोपाल, ईई, पीआईयू, टनकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed