फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Work on Belkhet suspension bridge is expected to start this year

Champawat News: बेलखेत झूलापुल का काम इस साल शुरू होने की उम्मीद

Wed, 16 Jul 2025 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 16 Jul 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Work on Belkhet suspension bridge is expected to start this year
चंपावत। जिले के बेलखेत 80 मीटर झूलापुल की डीपीआर लोनिवि ने तैयार कर ली है। उम्मीद है कि झूलापुल इस साल बनकर तैयार हो जाएगा। एक साल पूर्व पदा में झूलापुल क्वैराला नदी के तेज बहाव में क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे ग्रामीणों के लिए आवाजाही मुश्किल हो गई थी। हालांकि आवाजाही के लिए ट्रॉली का निर्माण किया गया लेकिन ट्रॉली से आवाजाही करने में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से 34 किमी दूर बेलखेत में झूलापुल नहीं होने से लोगों के लिए आवाजाही आसान नहीं हो रही है। आठ जुलाई को भारी बारिश के कारण क्वैराला नदी में बना झूलापुल बह गया था। यह झूलापुल लोगों के लिए मुख्य सड़क तक पहुंचने में सेतु का काम करता था लेकिन तब से लोग झूलापुल निर्माण का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों की समस्या को देखते हुए तब जिला प्रशासन तत्काल समस्या को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था के लिए ट्राली निर्माण कार्य शुरू कर दिया था। लोनिवि ने 80 मीटर पुल का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। कुछ सुधार कर इसे जल्द भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
बेलखेत में झूलापुल डीपीआर के लिए 11 लाख रुपये पूर्व में मिल चुके थे। करीब चार करोड़ की लागत से बनने वाले इस पुल का प्रस्ताव जल्द शासन को भेजा जाएगा। - एमसी पलड़िया, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड लोनिवि, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed