{"_id":"66fda8d183aa885f160ac004","slug":"work-of-laying-power-lines-started-in-ssb-chuka-seem-shrikund-champawat-news-c-229-1-shld1026-113833-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: एसएसबी, चूका, सीम, श्रीकुंड में बिजली लाइन बिछाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: एसएसबी, चूका, सीम, श्रीकुंड में बिजली लाइन बिछाने का काम शुरू
Thu, 03 Oct 2024 01:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 03 Oct 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले के नेपाल सीमा से लगे क्षेत्र सीम चुका क्षेत्र में एसएसबी की चौकियों में ऊर्जा निगम की ओर से जल्द बिजली लाइन बिछाने का काम पूरा किया जाएगा। विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। बिजली लाइन का काम पूरा होने के बाद क्षेत्र की बड़ी आबादी को राहत मिलेगी।
मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस के सहयोग से बिजली विभाग की ओर से साढे़ तीन करोड़ रुपये की लागत से एसएसबी की 13 चौकियों में विद्युतीकरण का कार्य किया जाना है। कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में एसएसबी की चौकियों के साथ-साथ क्षेत्र की बड़ी आबादी को काफी राहत मिलेगी। अभी तक बिजली व्यवस्था न होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना लोगों को करना पड़ता था। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। विभाग की ओर से 25 किमी लंबी लाइन बिछाई जा रही है। लाइन बनने से बाद क्षेत्र की बड़ी आबादी के साथ-साथ एसएसबी की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।
कोट
ऊर्जा निगम की ओर से नेपाल सीमा के तल्लादेश क्षेत्र में एसएसबी की 13 चौकियों में विद्युतीकरण का कार्य किया जाना है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। - विजय कुमार साकरिया, अधिशासी अभियंता, यूपीसीएल।