फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Wood Theft in Tanakpur

चम्पावत: डिपो से सागौन के गिल्टे चुराता एक पकड़ा, अन्य फरार

Sun, 19 Feb 2023 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 19 Feb 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Wood Theft in Tanakpur
टनकपुर (चंपावत)। उत्तराखंड वन विकास निगम के लकड़ी डिपो से सागौन के गिल्टे चोरी का मामला सामने आया है। वन कर्मी की रिपोर्ट पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है जबकि उसके चार-पांच अन्य साथियों का पता लगाया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से सागौन के दो गिल्टे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन



वन निगम के डिपो संख्या तीन के प्लाट प्रभारी मोहन चंद्र जोशी ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट के मुताबिक रविवार रात करीब डेढ़ बजे कुछ लोग लकड़ी डिपो संख्या तीन के प्लाट से सागौन के गिल्टे चुरा रहे थे। इसका पता चलने पर उन्होंने आरोपी भैरव दत्त पालीवाल को मौके पर ही पकड़ लिया जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
विज्ञापन


कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि प्लाट प्रभारी की तहरीर पर आईपीसी की धारा 379, 411 के तहत केस दर्ज कर पकड़े गए आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है जबकि फरार आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस घटना से चिंतित लोगों ने पहले भी ऐसी घटनाएं होने की आशंका जता संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम की मांग की है। उनका कहना है कि आरोपियों पर कार्रवाई न होने के कारण ही आरोपियों का दुस्साहस बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed