{"_id":"578faf924f1c1bd722c4b42e","slug":"women-with-fallen-stones-from-the-hill-fell-into-the-gdere","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी से गिरे पत्थर के साथ महिला भी गधेरे में गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी से गिरे पत्थर के साथ महिला भी गधेरे में गिरी
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Wed, 20 Jul 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
पहाड़ी से गिरे पत्थर के साथ महिला भी गधेरे में गिरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट विकासखंड के सुदर्का गांव के बड़ोली तोक की एक महिला घास काटते समयपहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आ गई। पत्थर के साथ महिला भी 60 फीट नीचे गधेरे में गिर गई। गंभीर रूप से घायल महिला को लोहाघाट अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
बुधवार की सुबह बड़ोली तोक की माधवी देवी (35) पत्नी गणेश दत्त गांव की कुछ अन्य महिलाओं के साथ घर से लगभग एक किलोमीटर दूर जंगल में घास काटनेे गई थी। इसी दौरान पहाड़ी से पत्थर गिरा। पत्थर की चपेट में आई महिला माधवी देवी करीब 60 फीट नीचे गधेरे में गिर गई। जंगल साथ गई कमला देवी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
महिला को तत्काल निजी वाहन से लोहाघाट अस्पताल लाया गया। डॉ.अजय ने बताया कि माधवी के शरीर में कई चोटें लगी है। गर्दन की हड्डी टूट गई है। प्राथमिक उपचार के बाद माधवी को हायर सेंटर रेफर किया गया है। प्रधान गीता सुतेड़ी, भुवन सुतेड़ी, नवीन राय, सुनीता देवी, दीपक जोशी आदि ने प्रशासन से घायल महिला के परिजनों को दैवी आपदा मद से राहत सहायता देने की मांग की है।