फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Women should increase their livelihood by producing more sugarcane: Sunita

अधिक गन्ना उत्पादन कर आजीविका बढ़ाएं महिलाएं: सुनीता

Sat, 20 Jan 2024 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 20 Jan 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Women should increase their livelihood by producing more sugarcane: Sunita
कनालीछीना के डुंडू में गन्ना पेराई का उद्घाटन करतीं ब्लॉक प्रमुख सुनीता कन्याल। संवाद
पिथौरागढ़। कनालीछीना ब्लॉक के डुंडू में महिला स्वयं सहायता समूह की ओर से उत्पादित गन्ने की पेराई शुरू हो गई है।
विज्ञापन

पेराई का उद्घाटन शनिवार को ब्लॉक प्रमुख सुनीता कन्याल ने पूजा-अर्चना कर किया। उन्होंने क्षेत्र की महिलाओं से अधिक गन्ना उत्पादन कर आजीविका बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस कार्य में हर संभव सहायता की जाएगी। गन्ना उत्पादक सुंदर सिंह अन्ना ने बताया कि पांच समूह की 28 महिलाएं गन्ना उत्पादन से जुड़ी हैं। गन्ने की पेराई कर उससे गुड़ तैयार किया जाएगा। बताया कि अभी तीन क्विंटल गुड़ की मांग है।
मुख्यमंत्री सीमांत विकास योजना के तहत गन्ना पेराई और गुड़ बनाने का संयंत्र लगाने के लिए 15 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। जैरासी के गन्ना उत्पादक भूपेंद्र सिंह बोरा, पलेटा के गोविंद कृष्ण पांडेय ने बताया कि उनके क्षेत्र में भी गन्ने की अच्छी पैदावार हो रही है। वह अन्य ग्रामीणों को भी गन्ने की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। यहां खंड विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद, भाजपा नेता महिमन कन्याल, प्रधान विमला पंत, जोगा सिंह, प्रकाश पुनेठा, जगदीश कलौनी, लाल सिंह मेहता आदि काश्तकार मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाक्स
अलग-अलग स्वाद का गुड़ होगा तैयार
पिथौरागढ़। गन्ना उत्पादक पूर्व सैनिक सुंदर सिंह अन्ना ने बताया कि संयंत्र में सामान्य के अलावा मेथी, अदरक, सौंफ मिश्रित गुड़ भी तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए अलग से कक्ष की जरूरत पड़ेगी। उन्होंने बताया कि गन्ने का उत्पादन बढ़ाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed