फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Women SHGs will make Prasad for Poornagiri Dham

महिला एसएचजी बनाएंगे पूर्णागिरि धाम के लिए प्रसाद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Women SHGs will make Prasad for Poornagiri Dham
Women SHGs will make Prasad for Poornagiri Dham
चंपावत। मां पूर्णागिरि धाम में अब महिला स्वयं सहायता समूहों के जरिये तैयार प्रसाद की बिक्री की जाएगी। इसके लिए सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम (बीएडीपी) के तहत टनकपुर के ज्ञानखेड़ा स्थित ग्रोथ सेंटर में 3.64 लाख रुपये की लागत से इलायची दाना बनाने की मशीन स्थापित की जाएगी। इलायची मशीन की स्थापना के लिए ग्राम्य विकास विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सीडीओ आरएस रावत के अनुसार ग्रोथ सेंटर में 100 किलो प्रति घंटा की दर से प्रसाद बनाने वाली मशीन लगाई जा रही है। जल्द ही ज्ञानखेड़ा ग्रोथ सेंटर में महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से इलायची दाना प्रसाद बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके अलावा ग्राम्य विकास विभाग की ओर से मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत मसाला कूटने, आटा चक्की के साथ ही मावा तैयार करने वाली मशीनों के क्रय के लिए भी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

बाहर से नहीं मंगाना पड़ेगा प्रसाद
चंपावत। जिले में पूर्णागिरि मेला होली के तत्काल बाद शुरू होकर तीन माह तक चलता है। मेले में अब तक इलायची दाना का प्रसाद बाहर से मंगाया जाता है लेकिन अब ग्रोथ सेंटर में मशीन लगने के बाद यहां के व्यापारियों को इलाइची दाना स्थानीय स्तर पर ही मिलना शुरू हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

टनकपुर के ज्ञानखेड़ा ग्रोथ सेंटर में इलाइची दाना प्रसाद मशीन लगाने के बीएडीपी योजना के तहत टेंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। शीघ्र ही मशीन लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध हो सकेगा। - कमल किशोर पांडेय, बीडीओ, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed