{"_id":"58cc11664f1c1b295a32a823","slug":"women-s-display-against-liquor-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकानों के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकानों के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Updated Fri, 17 Mar 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
शराब की दुकानों के खिलाफ टनकपुर तहसील में प्रदर्शन करती महिलाएं।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर से शराब की दुकानों को हटाने के लिए क्षेत्र की महिलाएं लामबंद हो गई हैं। शुक्रवार को बैथनी संस्था के बैनर तले महिलाओं ने तहसील में धरने पर बैठ जोरदार प्रदर्शन किया और एसडीएम अनिल चन्याल के माध्यम से ज्ञापन देकर नगर के प्रमुख मार्गों पर स्थित शराब की दुकानों को हटाने की मांग उठाई। चेतावनी दी कि शराब की दुकानों की नीलामी से पहले मांग पूरी नहीं हुई तो वह आंदोलन तेज करेंगी।
बैथनी संस्था की निदेशक सिस्टर प्रीति मार्गेट के नेतृत्व में शहर के अलावा सैलानीगोठ, फागपुर, थ्वालखेड़ा, बोरागोठ, मनिहारगोठ आदि गांवों से आई महिलाओं ने तहसील में नारेबाजी कर शराब की दुकानों का विरोध किया। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां सरकार नशा मुक्ति के कार्यक्रम चला रही है, वहीं शराब की दुकानें खोलकर नशे का बढ़ावा दे रही है। सरकार की यह दोहरी नीति जनहित के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि नगर में पीलीभीत चुंगी से लेकर अस्पताल तक शराब की तीन दुकानें खोली गई है। इन दुकानों के आसपास शराब पीकर हुड़दंग मचानों वालों के कारण महिलाओं का गुजरना दुभर हो गया है। उन्होंने मांग कि है कि नगर में स्थित शराब की दुकानों की इस बार नीलामी न की जाए और ऐसा संभव नहीं हुआ तो इन दुकानों को नगर से बाहर शिफ्ट किया जाए। प्रदर्शन में रेनू कृष्णा, शांति, कलावती, लीलावती, रेखा, देवकी, माया, पार्वती, लता, मंजू, कंचन, सलमा खातून आदि मौजूद थे।