{"_id":"62755beb59d1677dfa3df118","slug":"women-reached-to-police-tanakpur-news-hld4617801160","type":"story","status":"publish","title_hn":"बमनपुरी की महिलाओं ने चकरपुर पुलिस चौकी का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बमनपुरी की महिलाओं ने चकरपुर पुलिस चौकी का किया घेराव
विज्ञापन
बनबसा बमनपुरी की महिलाओं ने किया चकरपुर पुलिस चौकी का घेराव। संवाद
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। अनुसूचित जनजाति बाहुल्य (थारू जनजाति ग्राम) बमनपुरी की महिलाओं ने बीते दिवस पंथागोठ गांव पहुंच अवैध शराब कारोबारियों के घरों में पहुंच विरोध जताया। इस पर अवैध शराब कारोबारियों ने महिलाओं के साथ अभद्रता कर मारपीट का प्रयास किया। इसके बाद महिलाओं ने चकरपुर पुलिस चौकी का घेराव कर अवैध शराब कारोबारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
लंबे समय से बनबसा के बमनपुरी गांव की महिलाएं गांव में बिक रही अवैध शराब से परेशान हैं। इस संबंध में ग्रामीण महिलाओं ने पिछले वर्ष बनबसा थाने के अलावा ऊधमसिंह नगर के एसएसपी से शिकायत की थी। इसके बावजूद अवैध शराब का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रामीण सस्ती कच्ची शराब पीकर अपने पत्नी व बच्चों से मारपीट कर रहे हैं।
एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी को मारपीट गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसका खटीमा अस्पताल में इलाज चल रहा है। पंथागोठ गांव यूएस नगर जिले का अंग है जो बमनपुरी से आधा किमी की दूरी पर स्थित है। ग्रामप्रधान भावना नेगी, महिला मंगल दल अध्यक्षा राखी राना, युवक मंगल दल अध्यक्ष दया किशन पंत ने पुलिस प्रशासन से अवैध शराब के कारोबार पर पूर्णतया रोक लगाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
कच्ची शराब बिक्री पर रोक की मांग
चकरपुर पुलिस चौकी प्रभारी को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने पंथागोठ में बिक रही कच्ची शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग उठाई है। बमनपुरी की प्रधान भावना नेगी ने लिखा है कि उनके अलावा चंदनी की प्रधान ने मई 2021 को ऊधमसिंह नगर के एसपी को पत्र भेज पंथागोठ में कच्ची शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की थी। इसके बाद करीब आठ माह तक इस धंधे पर रोक लगी रही लेकिन पिछले तीन माह से फिर से वहां कच्ची शराब बिक्री जोरों पर चल रही है। उन्होंने पंथागोठ के अलावा चकरपुर आलावृदि में कच्ची शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। संवाद