{"_id":"5cbf53b4bdec22140d56c8f4","slug":"women-protested-by-arbitrary-taxi-rentals","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमाने टैक्सी किराये से परेशान महिलाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमाने टैक्सी किराये से परेशान महिलाओं ने किया प्रदर्शन
Tue, 23 Apr 2019 11:34 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूूराे चंपावत
अमर उजाला ब्यूूराे चंपावत
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Tue, 23 Apr 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
मनमाने टैक्सी किराये के विरोध में लोहाघाट के तहसीलदार को ज्ञापन देतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराकोट-लोहाघाट मोटर मार्ग पर टैक्सी चालकों द्वारा मनमाना किराया वसूलने के विरोध में महिलाओं ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद तहसीलदार को दिए ज्ञापन में उन्होंने मनमाने किराये पर अंकुश न लगाए जाने पर डीएम कार्यालय में प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
मंगलवार को मीना बोहरा, ज्योति बोहरा, बबीता बोहरा, सरिता बोहरा, उषा बोहरा आदि महिलाओं ने टैक्सी चालकों द्वारा मनमाना किराया वसूलने के विरोध में यहां तहसील कार्यालय के गेट के बाहर प्रदर्शन किया। बाद में महिलाओं ने तहसीलदार अबरार अहमद को ज्ञापन दिया। कहा कि गल्लागांव से लोहाघाट तक सात किमी और गल्लागांव से बाराकोट तक के छह किलोमीटर की दूरी का 30-30 रुपये किराया वसूला जा रहा है। जबकि इतनी दूरी का किराया 20 रुपये है। महिलाओं ने वाजिब किराया वसूलने के साथ ही किराये की दर को टैक्सियों में चस्पा करने की भी मांग की। चेतावनी दी कि इसके बावजूद मनमाने किराये पर लगाम नहीं लगने पर डीएम कार्यालय में प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।