{"_id":"58f798984f1c1b1a74473374","slug":"women-on-alert-against-liquor-since-19-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 दिनों से शराब के विरोध में पहरा दे रहीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 दिनों से शराब के विरोध में पहरा दे रहीं महिलाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Wed, 19 Apr 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में साइकिल सवार और व्यक्ति के बीच होता विवाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटी में शराब की दुकान खोलने के विरोध में महिलाएं 19 दिनों से दिन-रात पहरा दे रही हैं। कई बार गुपचुप रूप से शराब की दुकान खुलने के सुगबुगाहट के चलते महिलाएं पाटी क्षेत्र में गश्त भी कर रही हैं। महिलाओं ने शराब की दुकान खोले जाने पर आमरण अनशन का भी ऐलान किया है।
बहरहाल अब तक महिलाओं के विरोध के चलते पाटी में शराब की दुकान नहीं खुल सकी है। वहीं, पाटी में दुकान नहीं होने से अवैध शराब की बिक्री भी जारी है। मंगलवार रात को भी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पाटी स्टेशन बाजार में एक दुकान पर छापा मारकर आठ पेटी अवैध शराब की बरामद की।
थानाध्यक्ष प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि स्टेशन बाजार में स्थित तेज सिंह की दुकान पर छापा मारकर 288 पव्वै सिल्वर पैग अंग्रेजी रम और 96 पव्वै पिकनिक देसी शराब के बरामद किए। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम 60 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
साइकिल की टक्कर से बोतल टूटी, विवाद
बुधवार पूर्वान्ह को एनएच पर मोटर स्टेशन के पास साइकिल सवार किशोर और एक राहगीर की टक्कर लग गई। टक्कर से राहगीर के थैले में रखी शराब की एक बोतल बीच रोड पर चकनाचूर हो गई। गुस्साए राहगीर ने किशोर से शराब की बोतल की कीमत देने को कहा। रुपये न होने की बात कहने पर राहगीर ने किशोर की साइकिल छीन ली।
काफी देर तक दोनों के बीच विवाद की स्थिति रही। अलबत्ता बाद में कुछ रकम देने पर विवाद सुलझ सका।