फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Women Jumps Into the Sharda

पति की यातना से तंग महिला ने शारदा में लगांई छलांग, युवकों ने बचाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Women Jumps Into the Sharda
टनकपुर (चंपावत)। पति की प्रताड़ना से तंग एक महिला ने शारदा में छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। जिसे घटनास्थल के पास मौजूद युवाओं ने बचा लिया। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने महिला के पति को कोतवाली बुलाकर दोनों के बीच सुलह कराया।
विज्ञापन

खेतखेड़ा निवासी एक व्यक्ति की पत्नी सोमवार को परेशान हाल में दो बच्चों के साथ हनुमानगढ़ी में शारदा तट पर बने आरसीसी रैंप पर पहुंची। उसने बच्चों को छोड़ अचानक नदी में छलांग लगा दी। महिला को नदी में छलांग मारते देख वहां मौजूद तैराक युवक हर्षित बिष्ट, राहुल आर्य, आकाश कश्यप, दीपक कश्यप ने किसी तरह महिला को डूबने से बचा लिया। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस महिला को कोतवाली ले गई। जहां उसने पुलिस को बताया कि उसका पति आए दिन यातनाएं देता है, जिससे तंग आकर ही उसने यह कदम उठाने का फैसला लिया। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि महिला के पति को बुलाकर उसे भविष्य में पत्नी को यातनाएं न देने की हिदायत देते हुए दोनों के बीच सुहल कराकर घर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed