फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   women given memorandum

आवारा पशुओं की समस्या से छुटकारा दिलाओ साहब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
women given memorandum
टनकपुर तहसील में प्रदर्शन करती बोरागोठ की महिलाएं। - फोटो : TANAKPUR
शहर से लगी नायकगोठ ग्राम पंचायत के बोहरागोठ गांव के लोग लावारिस पशुओं से परेशान हैं। मंगलवार को तहसील पहुंचीं गांव की महिलाओं ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने प्रशासन से आवारा पशुओं की समस्या से शीघ्र निजात दिलाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

तहसील कार्यालय में एसडीएम के नाम संबोधित ज्ञापन में महिलाओं ने कहा कि गांव में पिछले कुछ दिनों से लावारिस पशु के झुंड परेशानी बन गए हैं। रात के समय लावारिस पशुओं के झुंड खेतों में घुसकर कड़ी मेहनत से लगाई गई फसलों को चौपट कर उनकी मेहनत पर पानी फेर रहे हैं, जिससे काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि लोगों को रात में जागकर फसल की पहरेदारी करनी पड़ रही है। उनका कहना है कि एक और वन्यजीव पहले से ही फसलों को तबाह कर रहे हैं और अब आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा करने की नई समस्या आ खड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एसडीएम से लावारिस पशुओं की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए शीघ्र जरूरी कदम उठाने का आग्रह किया है। प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने वालों में गीता देवी, नरी देवी, सरस्वती देवी, रेखा देवी, पार्वती, हेमा, तारी देवी, आशा, ममता, रूपा, बसंती, विमला, लक्ष्मी आदि महिलाएं शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed