फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Women are getting empowered by the welfare schemes of the Centre: Asha

केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं से सशक्त हो रहीं महिलाएं : आशा

Mon, 01 Jan 2024 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 01 Jan 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Women are getting empowered by the welfare schemes of the Centre: Asha
बनबसा में महिला पदा​धिकारियों के साथ भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल।  संवाद
बनबसा (चंपावत)। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं से उत्तराखंड की महिलाओं को ताकत मिली है। बनबसा में हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए काम कर रही है। उन्होंने इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए अधिक से अधिक नारी शक्ति को पार्टी से जोड़ने की अपील की।
विज्ञापन

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने राम मंदिर से आए अक्षत को घर-घर पहुंचाने और बूथ सशक्तीकरण के अलावा संगठन को सशक्त करने पर भी चर्चा की।। वहां जिला प्रभारी पूनम अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सुनीता मुरारी, ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, कुमाऊं सह संयोजक विनीता, भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, जिला मंत्री माधवी धामी, मणिप्रभा तिवारी, गंगा खाती, अनीता यादव आदि मौजूद रहीं। इससे पूर्व रविवार को प्रदेश अध्यक्ष ने बनबसा में महिला मोर्चा के साथ एक बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का कार्यक्रम सुना।
विज्ञापन


--
अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक सात को
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला प्रभारी मोहम्मद इसरार ने पार्टी की ओर से अल्पसंख्यकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। मोर्चा जिलाध्यक्ष अमजद हुसैन की अध्यक्षता और मंत्री रफी अंसारी के संचालन में बनबसा और टनकपुर मंडल में हुई बैठक में मोर्चा की सात जनवरी को होने वाली जिला कार्यसमिति की बैठक की तैयारियों पर मंथन किया गया। बैठक में शाहिद अली, शब्बीर हुसैन, मुनीर खान, अब्दुल मजिद, मोहम्मद कमर गुड्डन, मोहम्मद जमीर, मुवशिर अली गोलू, रिजवान हुसैन आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 01 सीपीटी 16पी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed