फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Woman dies in bike dump

डंपर की चपेट में आने से बाइक में सवार महिला की मौत

Wed, 04 Apr 2018 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत। Updated Wed, 04 Apr 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in bike dump
पोस्टमार्टम हाउस में रोते-बिलखते हादसे में जान गंवा चुकी पुष्पा के परिजन - फोटो : अमर उजाला
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यहां से पांच किमी दूर तिलौन के पास डंपर की चपेट में आने से बाइक में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में तीन साल की बच्ची मामूली रूप से घायल हो गई। बाइक चालक सुरक्षित बच गया है। घटना के बाद पुलिस ने डंपर चालक को भी हिरासत में ले लिया है। हादसे का कारण ओवरटेक व  बारहमासी सड़क निर्माण के चलते उड़ रही धूल को बताया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।  
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अमोड़ी जीआईसी में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत नवीन चंद्र पुनेठा अपनी पत्नी पुष्पा (26) और बच्ची रश्मि के साथ बाइक संख्या यूके 03ए9824 से बुधवार को अपराह्न  चंपावत से अपने गांव ईड़ाकोट भुमलाई जा रहे थे। तिलौन के पास डंपर संख्या यूके 03 सीए 0860 को ओवर टेक करने के दौरान अचानक उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे बाइक में पीछे बैठी उनकी पत्नी पुष्पा बाइक से छिटक गई। पुष्पा का सिर डंपर के पिछले टायर के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में उनकी तीन वर्षीय बच्ची रश्मि भी हल्की चोेटें आने से आंशिक रूप से घायल हो गई। बाइक चला रहे नवीन चंद्र पुनेठा सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल के नेतृत्व में कोतवाल सलाउद्दीन, बाजार चौकी प्रभारी जगत सिंह सामंत सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि रश्मि का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही सीईओ आरसी पुरोहित, मिनिस्टीरियल संघ के एलएम चतुर्वेदी, रवींद्र पांडेय, जीवन ओली, मोहन सेलिया, केएन महंत, भैरव भट्ट, गिरीश राय आदि ने मौके पर पहुंच कनिष्ठ सहायक को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंपावत जिले में इस साल अब तक हुई प्रमुख दुपहिया दुर्घटना
16 जनवरी:स्वांला के पास खाई में गिरी बाइक, दोनों सवारों की मौत: 400 मीटर गहरी खाई में गिरी बाइक, एक मृतक लोहाघाट व दूसरा देहरादून का रहने वाला था।
3 मार्च:चंपावत के गोरलचौड़ मार्ग में खंभे से टकराई बाइक, एक सवार की मौत।
7 मार्च: टनकपुर ककरालीगेट में शक्तिमान ट्रक ने साइकिल सवार छात्र को कुचला, मौके पर मौत हुई।
7 मार्च: तेज रफ्तार स्कूटी चालक ने युवती को रौंदा, घायल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed