{"_id":"66e476fbba79adc75b033b7f","slug":"woman-dies-after-being-buried-under-debris-in-dhorja-village-champawat-news-c-229-1-shld1026-112990-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: ढोरजा गांव में मलबे में दबकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: ढोरजा गांव में मलबे में दबकर महिला की मौत
Fri, 13 Sep 2024 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 13 Sep 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
माधवी देवी (फाइल फोटो)
लोहाघाट। विकासखंड लोहाघाट के ढोरजा गांव में भारी बारिश के चलते गोशाला में एक महिला की मलबे में दबकर मौत हो गई। मृतका का पोस्टमार्टम करने स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई।
शुक्रवार सुबह ढोरजा गांव की माधवी देवी (58) पत्नी पीतांबर भट्ट सुबह गोशाला गई थी। इसी बीच सामने से बांज का पेड़ और मलबा गोशाला में आने से महिला दब गई। पेड़ गिरने की आवाज सुनकर परिजन गोशाला की ओर भागे और मलबे में दबी महिला को बाहर निकाला। तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। ढोरजा गांव के मूल निवासी रमेश भट्ट ने बताया कि मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पोस्टमार्टम करने गई है। राजस्व विभाग ने क्षति का आकलन भी कर दिया है। संवाद