फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Woman accused of fraud arrested from Tamil Nadu

Champawat News: धोखाधड़ी की आरोपी महिला तमिलनाडु से गिरफ्तार

Sun, 29 Jun 2025 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 29 Jun 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Woman accused of fraud arrested from Tamil Nadu
टनकपुर (चंपावत)। कोतवाली पुलिस ने तीन वर्ष पहले विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में एक महिला को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी हुआ था।
विज्ञापन

कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि वर्ष 2022 में नगर निवासी सौरभ कुमार ने विदेश भेजने के नाम पर करीब सात लाख की धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में आरोपी महिला सैहरुनिशा हाल निवासी मकान नंबर 8ए, गनाओली स्ट्रीट मंजाकूप्स कुड्डालोमर ओटी कडेलोर, तमिलनाडु स्थायी पता 5/51 तिरुवैंगडानगर क्षिकविरमबुर तिरुचिशपल्ली, तमिलनाडु के खिलाफ वारंटी जारी हुआ था। एएसआई बुद्धिबल्लभ पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी महिला को तमिलनाडु द अक्षय अकेडमी कैंपस से गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश करने की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed