फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   With the formation of CDK road, the distance from Champawat to Khetikhan will be reduced

सीडीके मार्ग बनने से चंपावत से खेतीखान की कम होगी दूरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
With the formation of CDK road, the distance from Champawat to Khetikhan will be reduced
चंपावत। चंपावत से खेतीखान तक मंजूर सड़क से न केवल तीन गांवों के लोग जुड़ेंगे बल्कि यह सड़क दोनों इलाकों की दूरी को भी 45 प्रतिशत तक कम करेगी। इस सड़क का अगले माह से सर्वेक्षण शुरू हो जाएगा। डेढ़ साल में सड़क का काम पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन

खेतीखान कस्बे का संबंध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी काली कुमाऊं के शेर पंडित हर्षदेव ओली से है। चंपावत-ढकना-मौरलेख- मल्ला धामीसौन-खेतीखान (सीडीके) सड़क के लिए राज्य योजना से पिछले साल 1.59 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। 17 किमी लंबी सड़क के लिए सर्वेक्षण कार्य नवंबर से शुरू हो जाएगा। चंपावत से खेतीखान पहुंचने के लिए इस वक्त दो सड़कें हैं। ललुवापानी होते हुए 31 किमी तो लोहाघाट होते हुए 29 किमी की दूरी है लेकिन इस नई सड़क के बनने से यह दूरी सिर्फ 17 किमी रह जाएगी।
विज्ञापन

यह सड़क चंपावत से खेतीखान की दूरी को घटाने के साथ ही ऐतिहासिक एकहथिया नौला, चंडालकोट के किले तक सैलानियों की पहुंच को भी आसान करेगी। इसके अलावा तीन (बेलटाक, धामीसौन, खलकंडिया) गांव भी सड़क से जुड़ेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि इससे खेतीखान क्षेत्र के लोगों की जिला मुख्यालय तक पहुंच भी आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क का सर्वेक्षण कार्य कराने के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। निविदा होने के बाद दो महीने के भीतर सर्वेक्षण पूरा कर लिया जाएगा। सर्वे के आधार पर सड़क निर्माण का काम कराया जाएगा।
- विभोर गुप्ता, ईई, लोनिवि, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed