फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Will take drastic measures to reduce fiscal deficit: CM

राजकोषीय घाटे को कम करने को उठाएंगे कठोर उपाय:सीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
Will take drastic measures to reduce fiscal deficit: CM
इंसाफ के देव चंपावत के गोलज्यू मंदिर में घंटी बजाते मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और साथ में ? - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार राजकोषीय घाटे को लेकर चिंतित है। इसे कम करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। गोलज्यू मंदिर के दर्शन के बाद पत्रकार वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि तीन मार्च को पेश होने वाले बजट में इसकी झलक दिखाई देगी। सरकार वित्तीय अनुशासन के लिए फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अधिभार कम कर हुई सस्ती शराब दीर्घकालिक उपाय नहीं है। ये कदम दूसरे राज्यों से हो रही शराब की तस्करी को रोकने के मद्देनजर उठाया गया है। तस्करी पर नियंत्रण के बाद सरकार इस पर पुनर्विचार करेगी। सीएम रावत ने कहा कि सरकार जनता से किए हर वादे को पूरा करेगी। टनकपुर-जौलजीबी मोटर मार्ग के काम में तेजी लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। चूका से रूपालीगाड़ तक की रोड के लटके काम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भविष्य में चंपावत महोत्सव के लिए धन की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

इंसाफ के मंदिर गोलज्यू धाम में सीएम ने नवाया शीश
चंपावत। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चंपावत दौरे का श्रीगणेश इंसाफ के मंदिर गोलज्यू धाम में शीश नवाकर किया। यहां उन्होंने प्रदेश के कल्याण और आर्थिक विकास के लिए गोलज्यू से आशीर्वाद लिया। पंडित भैरवदत्त पांडेय, पंडित हरीश पांडेय, पंडित प्रकाश पांडेय, पंडित कुलदीप पुनेठा ने पूजा-अर्चना कराई। जबकि पुजारी रामनाथ ने विभूति (भभूत) लगाई। सीएम के साथ पूजा में चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी और लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल भी थे। सीएम ने गोलज्यू मंदिर के विकास के लिए सहयोग करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने शहीद राहुल के परिजनों को सांत्वना दी
चंपावत। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शहीद राहुल रैंसवाल के परिजनों से मुलाकात की। कहा कि उनकी शहादत से उत्तराखंड का सीना चौड़ा हुआ है। शहीद के परिवार से किए गए सभी वादे पूरे किए जाएंगे।

सीएम ने शुक्रवार को उनके आवास में जाकर शहीद के पिता वीरेंद्र सिंह रैंसवाल, मां हरू देवी, पत्नी प्रीति उर्फ पिंकी, फौजी भाई राकेश रैंसवाल सहित तमाम परिजनों को सांत्वना दी। वीरेंद्र सिंह रैंसवाल ने शहीद राहुल की पत्नी को नौकरी दिलाने का आग्रह करते हुए ज्ञापन सौंपा गया। सीएम ने इस पर सहमति जताई। कहा कि जीआईसी का नाम शहीद के नाम पर किया जा चुका है। अन्य मांगों पर भी काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के साथ विधायक कैलाश गहतोड़ी व पूरन सिंह फर्त्याल, डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय और एसपी लोकेश्वर सिंह भी मौजूद थे।

चंपावत में शहीद राहुल रैंसवाल के घर उनके पिता वीरेंद्र सिंह रैंसवाल को सांत्वना देते मुख्यमंत्र

चंपावत में शहीद राहुल रैंसवाल के घर उनके पिता वीरेंद्र सिंह रैंसवाल को सांत्वना देते मुख्यमंत्र- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed