फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Will give message of cleanliness on Mahashivaratri

महाशिवरात्रि पर स्वच्छता का संदेश देंगे

Sun, 04 Feb 2018 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूूूूराे लोहाघाट (चंपावत)। Updated Sun, 04 Feb 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
Will give message of cleanliness on Mahashivaratri
महाशिवरात्रि ऋषेश्वर महोत्सव और होली रंग महोत्सव को लेकर आयोजित बैठक में चर्चा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
शहर में दो दिनी महाशिवरात्रि ऋषेश्वर महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह निर्णय श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी की पहल पर हुई बैठक में लिया गया। इस दौरान महोत्सव को भव्य रूप देने विचार मंथन किया गया। तय किया गया कि समिति की ओर से महाशिवरात्रि पर स्वच्छता का लोगों को संदेश दिया जाएगा।

रविवार को कमेटी के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता की अध्यक्षता और सचिव मुकेश साह के संचालन में हुई बैठक में 13 फरवरी से दो दिवसीय महाशिवरात्रि ऋषेश्वर महोत्सव और 25 फरवरी से दो दिवसीय होली रंग महोत्सव के आयोजन का निर्णय लिया गया। इस मौके पर बताया गया कि 13 फरवरी को शहर में भव्य झांकी निकाली जाएगी और 14 को शिवालय मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 
विज्ञापन



मेले के दौरान बाहर से आने वाले व्यापारियों की दुकानें लगाने की व्यवस्था के लिए नगर पंचायत से सहयोग लेने की बात कही गई। बैठक में संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक नरेश राय, गणेश खर्कवाल, विपिन वर्मा, ईश्वरी लाल साह, महेश राय, दीपक सुतेड़ी, जीवन गहतोड़ी, प्रेम लाल साह, विमल कलौनी, शांति कोठारी, सुधा खर्कवाल, किरन पंगरिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोहाघाट में एक साल बाद फिर होगा रंग महोत्सव
लोहाघाट। शहर में एक साल बाद फिर से रंग महोत्सव होगा। 2017 में रंग महोत्सव का आयोजन नहीं किया गया था। श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी ने बताया कि इस बार 25 और 26 फरवरी को दो दिवसीय होली रंग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में नशा मुक्ति का संदेश भी दिया जाएगा।



महोत्सव में आठ टीमों द्वारा होली का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें हिस्सा लेने वाली टीमों को 20 फरवरी तक पंजीकरण कराना होगा। रामलीला मैदान में होने वाले महोत्सव में भाग लेने वाली टीमों के होल्यार सफेद ड्रेस में प्रस्तुति देंगे। हर टीम में कम से कम 40 सदस्य होंगे और प्रत्येक टीम को अपना प्रदर्शन करने के लिए एक घंटे का समय दिया जाएगा। बैठक में संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता के सुझाव पर संरक्षक सामिति के सदस्यों से आयोजन के लिए एक-एक हजार रुपये की धनराशि सहयोग के लिए प्रदान करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed