फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Will contribute to the cost of rural garbage disposal

Champawat News: ग्रामीण कूड़ा निस्तारण में होने वाले खर्च में सहयोग करेंगे

Sun, 03 Mar 2024 10:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 03 Mar 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
Will contribute to the cost of rural garbage disposal
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के ग्राम पंचायत कोलीढेक में कूड़ा वाहन का संचालन शुरू हो गया है। कूड़ा निस्तारण में होने वाले व्यय को गांव के लोग आपसी सहयोग से वहन करेंगे। कूड़ा वाहन सप्ताह में एक दिन हर घर से कूड़ा एकत्र करेगा।
विज्ञापन



रविवार को कोलीढेक की ग्राम प्रधान सबरजान और स्वच्छता समिति की अध्यक्ष कंचन ढेक ने कूड़ा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अध्यक्ष कंचन ने बताया कि गांव के कूड़ा निस्तारण के लिए कूड़ा वाहन की व्यवस्था की गई है। ग्राम पंचायत के सभी लोग कूड़ा वाहन में आने वाले खर्च में सहयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि गांव के कूड़े को एकत्र कर पालिका के ट्रंचिंग ग्राउंड में डाला जाएगा। वहां राष्ट्रीय ग्रामीण विकास पंचायतीराज संस्थान से आशीष पैन्यूली, विनोद सिंह ढेक, यतीश देव, सतीश पुनेठा, मनोहर ढेक, इंदर देव, गिरीश सिंह ढेक, सुनीता, रुबीना बेगम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed