फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Wildfire reaches the Ramlila Maidan in Pati

पाटी में जंगल की आग रामलीला मैदान तक पहुंची

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Wildfire reaches the Ramlila Maidan in Pati
पाटी क्षेत्र के जंगलों में लगी आग। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/पाटी। बढ़ती तपिश से कई क्षेत्रों के जंगल आग की चपेट में हैं। चंपावत के पास मानेश्वर में चीड़ के जंगल में शुक्रवार की रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते करीब एक हेक्टेयर क्षेत्र में आग भड़क गई। वन विभाग के प्रयासों से डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

इधर पाटी क्षेत्र के छिनकाछिना, जौलमेल, गर्सलेख के जंगलों में आग बेकाबू हो गई। शनिवार को जंगल की आग पाटी के रामलीला मैदान तक पहुंच गई। वन विभाग और लोगों ने मिलजुल कर तुरंत आग पर काबू पाया। आग लगने से पूरे क्षेत्र में धुंध छाई हुई है। साथ ही डेढ़ हेक्टेयर वन संपदा को भी नुकसान पहुंचा हैं। वन क्षेत्राधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि आग बुझाने के लिए टीमों का गठन किया गया। साथ ही आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सेरी कन्याना में जंगल की आग से मकान जला
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक के बैड़ाओड़ के सेरी कन्याना में जंगल की आग से एक मकान जलकर राख हो गया। अग्नि कांड में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों की मदद से मकान के गोठ में बंधे हुए 16 जानवरों को सुरक्षित बचा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेरी कन्याना गांव में शुक्रवार को शाम को जंगल की आग अचानक आबादी तक पहुंच गई। आग ने संजय कुमार, गुमानी राम, हयाम राम, खीम राम, कैलाश राम, दीपक कुमार, शिवराज राम, जोगेंद्र प्रसाद, मदन लाल के संयुक्त मकान को चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना अग्निशमन टीम को देने के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए गोठ में बंधी चार गाय, दो बैल और 10 बकरियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आग लगने से इमारती लकड़ियां, सूखे घास के 10 लुट्टे जल गए। 20 किमी दूर लोहाघाट से लीडिंग फायरमैन बाल मुकुंद राणा के नेतृत्व में अग्निशमन कर्मी राजेश खर्कवाल, सलामत जान, महेश चंद्र जोशी, हरीश चम्याल, भरत सिंह बोहरा ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed